• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में रक्षा पंचमी धूमधाम से मनाया गया

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…


रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी के अवसर पर सैकड़ों शिव भक्तों ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने सभी श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इसी के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ शयन आरती गाया गया।इस पूजन कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के मार्केटिंग आफिसर अभिषेक कुमार एवं उनकी पत्नी अंजलि ने यजमान की भूमिका का निर्वहन किया।

इस कार्यक्रम में मुंबई से पधारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर अनुभा सिंह, के बी सहाय इंटरमीडिएट कॉलेज की व्याख्याता अर्चना रंजन के साथ सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सम्मानित समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं संदीप उपाध्याय के मधुर भक्तिमय गायन से जन-मानस झूम उठा। एस के बी पाठक के नेतृत्व में भक्तों द्वारा जयकारा जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी सम्मानित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

तदोपरांत मालवीय मिशन के महासचिव, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य उपमहाप्रबंधक निशांत कमल जी के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए मंदिर समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर रिंहद पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एस एन कोरंगा एवं महासचिव अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी सी साहु, आर एन वर्मा, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, रामानंद यादव, अवनीश पांडे, रिंकेश उपाध्याय, आराध्या, डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, डी सी शुक्ला, श्रीराम यादव आदि विशेष रूप से शामिल रहे।

Previous Post

विंढमगंज. खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

बीजपुर. पुलिस ने दो वारंटी पकड़े

Next Post

बीजपुर. पुलिस ने दो वारंटी पकड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.