• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, ‘सोन अर्थ’ ब्रांड होगा लॉन्च

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  जनपद के समूह सदस्यों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एक छतरी के नीचे लाने और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है।

इसके तहत ‘सोन अर्थ’ नाम से सभी उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रीमियम पैकेजिंग की जाएगी, जिससे सोनभद्र के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (DPRC), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में एनआरएलएम एवं जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा ‘सोन अर्थ’ ब्रांड का लोगो, प्रोमो और विभिन्न उत्पादों का लॉन्च किया जाएगा।

इस पहल से स्थानीय समूहों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग और ब्रांड पहचान मिलने से उनकी बाजार क्षमता बढ़ेगी।

Previous Post

सोनभद्र. भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Next Post

विंढमगंज. खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

विंढमगंज. खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.