• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

JK Gupta by JK Gupta
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शारदा खरवार ने किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना को लेकर विचार एवं सुझाव रखे। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि “मजबूत संगठन की आधारशिला सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ होते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क, नियमित संवाद और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाए। मंडल से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अजीत रावत, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, प्रमिला जायसवाल, सुषमा गौड़, मणिकर्णिका कोल, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रवासी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद 2 सितंबर को रहेंगे बंद

Next Post

सोनभद्र. जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, ‘सोन अर्थ’ ब्रांड होगा लॉन्च

Next Post

सोनभद्र. जनपद के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, ‘सोन अर्थ’ ब्रांड होगा लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement