@जे0 के0…

Sonbhadra। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील घोरावल के ग्राम बेलवनिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।