• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। चोपन स्थित सोन नदी में अधिक मात्रा में जल प्रवाह को देखते हुए संभावित दुर्घटनाओं से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में चोपन स्थित सोन नदी के किनारे छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से नागरिकों को घाट के संवेदनशील हिस्सों में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।

उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी में अधिक जल प्रवाह को देखते हुए नागरिक नदी अथवा घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं ।

बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Previous Post

सोनभद्र. भारी बारिश के बीच स्टेट हाईवे पर जलभराव की समस्या को प्रशासन गंभीर, निकासी जारी

Next Post

सोनभद्र. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Next Post

सोनभद्र. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.