• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भारी बारिश के बीच स्टेट हाईवे पर जलभराव की समस्या को प्रशासन गंभीर, निकासी जारी

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— लगातार बारिश के कारण जल निकासी में आ रही बाधा, बारिश थमते ही कार्य में आएगी तेजी- जिलाधिकारी


Sonbhadra। रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है।

जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जल निकासी के कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश रुकने के बाद जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा जलभराव की स्थिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या के निराकरण में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

Previous Post

सोनभद्र. लगातार बारिश से बढ़ा बंधी का जलस्तर, घरों में पानी घुसने की आशंका पर नगर पंचायत ने शुरू कराई निकासी

Next Post

सोनभद्र. सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

Next Post

सोनभद्र. सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.