• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लगातार बारिश से बढ़ा बंधी का जलस्तर, घरों में पानी घुसने की आशंका पर नगर पंचायत ने शुरू कराई निकासी

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


SONBHADRA। ओबरा में लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड नंबर 10 में कलश होटल के पीछे स्थित बंधी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति में आसपास के रिहायशी इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

लोगों के घरों में पानी पहुंचने से पहले ही नगर पंचायत की ओर से बंधी से पानी निकालने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी रवि कुमार, सीओ ओबरा प्रभात राय, थाना प्रभारी ओबरा सदानंद राय और क्षेत्रीय लेखपाल अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर बंधी तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल निकासी की स्थिति को देखा और नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पंचायत की टीम द्वारा पानी की निकासी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे बंधी का जलस्तर नियंत्रित किया जा सके और आसपास के घरों में पानी घुसने की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मौके पर नगर पंचायत से राजेश यादव समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लगातार बारिश को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी बंधी का जलस्तर बढ़ने को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि, नगर पंचायत द्वारा समय रहते पानी की निकासी शुरू कर दिए जाने से फिलहाल संभावित जलभराव के खतरे को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और नगर पंचायत की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Previous Post

सोनभद्र. जलभराव से भैयरामपुर के ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी

Next Post

सोनभद्र. भारी बारिश के बीच स्टेट हाईवे पर जलभराव की समस्या को प्रशासन गंभीर, निकासी जारी

Next Post

सोनभद्र. भारी बारिश के बीच स्टेट हाईवे पर जलभराव की समस्या को प्रशासन गंभीर, निकासी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.