• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार में जल चढ़ाएंगे डाक बम कांवरिये

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..रॉबर्ट्सगंज नगर से विजयगढ़ दुर्ग की ओर रवाना हो रहे कांवरियों की टोली, बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर


सावन महीने के आखिरी सोमवार को घोरावल क्षेत्र स्थित शिवद्वार में उमामहेश्वर महादेव को जल अर्पित करने के लिए डाक बम कांवरियों का जत्था विभिन्न स्थानों से रॉबर्ट्सगंज नगर होते हुए विजयगढ़ दुर्ग की ओर रवाना हो रहा है।

ऑटो रिक्शा, पिकअप और दोपहिया वाहनों पर सवार कांवरिये बोल बम के जयकारे लगाते हुए विजयगढ़ दुर्ग पहुंच रहे हैं।

डाक बम कांवरिये दोपहर बाद विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से पवित्र जल लेकर करीब 70 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करेंगे और सोमवार सुबह शिवद्वार पहुंचकर उमामहेश्वर बाबा को जल अर्पित करेंगे।

कांवरियों के सुगम आवागमन और सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार गश्त कर रही है। वहीं, कांवरियों के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवियों की ओर से स्वागत और सेवा की तैयारियां की जा रही हैं।

शनिवार को भी रॉबर्ट्सगंज नगर से बड़ी संख्या में बोल बम कांवरियों की टोली विजयगढ़ दुर्ग पहुंच रही है और रामसरोवर से जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना होगी। सोमवार को सभी कांवरिये बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कांवरियों की आवाजाही के चलते रॉबर्ट्सगंज नगर और आसपास का क्षेत्र बोल बम व डाक बम के जयकारों से गूंज रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

वहीं, कुछ डाक बम कांवरिये यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए नगर की दुकानों से जरूरी सामान की खरीदारी करते भी नजर आए। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Previous Post

सोनभद्र. सावन में शिव भक्तों की सुरक्षा को अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Next Post

सोनभद्र. 50 साल से खाली पड़ी श्मशान भूमि पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग

Next Post

सोनभद्र. 50 साल से खाली पड़ी श्मशान भूमि पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.