• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सावन में शिव भक्तों की सुरक्षा को अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..प्रमुख धार्मिक स्थलों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती, दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


सावन महीने में शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सावन शुरू होते ही जिले के प्रमुख स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी पर्याप्त संख्या में ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि विजयगढ़ दुर्ग, रॉबर्ट्सगंज नगर तथा घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं।

विजयगढ़ दुर्ग पर बारिश के कारण सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक एवं धर्मशाला चौक पर तैनात अग्निशमन टीम ने आसपास के दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। वहीं शिवद्वार मंदिर के पास सावन से पूर्व हुई आग लगने की घटना को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दुकानों में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच भी की गई।

करण सिंह यादव ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को आग से बचाव तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पुरे सावन के माह अग्निशमन विभाग शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Previous Post

सोनभद्र. तेज बहाव के बीच पुल पार कर रहा था बाइक सवार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Next Post

सोनभद्र. सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार में जल चढ़ाएंगे डाक बम कांवरिये

Next Post

सोनभद्र. सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार में जल चढ़ाएंगे डाक बम कांवरिये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.