• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तेज बहाव के बीच पुल पार कर रहा था बाइक सवार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


SONBHADRA। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुल पर तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पुल पार करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज पानी के बहाव के बीच बाइक सवार पुल पार करने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक वह बाइक समेत बहने लगता है। यह देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक और उसकी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सोनभद्र-मध्य प्रदेश बॉर्डर क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके का है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

लगातार बारिश के चलते जिले में नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों से जलभराव और तेज बहाव वाले स्थानों पर अनावश्यक जोखिम न उठाने की अपील की जा रही है।

Previous Post

ओबरा. बीते सोमवार को पानी में बह गए युवक का 30 किलोमीटर दूर मिला शव

Next Post

सोनभद्र. सावन में शिव भक्तों की सुरक्षा को अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Next Post

सोनभद्र. सावन में शिव भक्तों की सुरक्षा को अग्निशमन विभाग मुस्तैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.