• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. नकटी बंधा टूटने से बेलवनिया में घुसा पानी, 15 परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


घोरावल तहसील क्षेत्र के बेलवनिया गांव में मंगलवार शाम नकटी बंधा टूट जाने से गांव में पानी घुस गया। अचानक पानी का बहाव बढ़ने से बंधे के आसपास बसे करीब 15 परिवारों के घरों में पानी भर गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में पानी घुसने से लोगों को अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

बंधा टूटने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, राजस्व लेखपाल सुरेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संत कुमार और पूर्व प्रधान प्रीतम नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने प्रभावित 15 परिवारों को पंचायत भवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए लंच पैकेट और राहत सामग्री की भी व्यवस्था की गई।

बंधा टूटने से हुकुम अली पुत्र अलीकाशी, अब्बू हुसैन पुत्र हमीद, बंधु पुत्र बीरे, तौलन पुत्र सद्दीक, आजाद पुत्र समीउल्ला, छोटेलाल पुत्र मक्खन राम, भरत लाल पुत्र पतिराम, नखडू पुत्र रामाजियावन, बबुंदर पुत्र नखडू, अमृतलाल पुत्र रामविलास, बाबूलाल पुत्र ननकू, बब्बू पुत्र शिरोही, चंदा पुत्र रामप्यारे, छोटक पुत्र कल्लू और राजेश पुत्र रामविलास के परिवार प्रभावित हुए हैं।

इधर, गांव में पानी भरने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया। सीएमओ और एसडीएम के निर्देश पर घोरावल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेलवनिया भेजा। टीम ने प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

प्रशासन की ओर से बंधे की चपेट में आए मकानों का निरीक्षण भी कराया गया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता और क्षतिपूर्ति दिलाने का भरोसा दिया है।

उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि बंधा टूटने से प्रभावित सभी 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। प्रभावित मकानों का निरीक्षण करा लिया गया है। नियमानुसार पात्र परिवारों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।

Previous Post

बभनी. भारी बारिश में शेड गिरा, बाल बाल बचा परिवार, मशीन और गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

Next Post

घोरावल. बकहर नदी उफान पर, घोरावल-मड़िहान मार्ग बंद

Next Post

घोरावल. बकहर नदी उफान पर, घोरावल-मड़िहान मार्ग बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.