@जे0 के0….

SONBHADRA। भारी बारिश और अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है।

इसमें परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। आदेश के अनुसार विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक घर से नहीं, बल्कि विद्यालय से विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

शिक्षक डीबीटी, यू-डायस प्लस, ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य विभागीय कार्य करेंगे। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य भी पूर्ववत जारी रहेगा। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।