संवाददाता@रामबली मिश्रा…
— खाद्य विभाग की आने की सूचना पर होटलों के गिरे शटर, लोगो के सेहत से हो रहा खिलवाड़

म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवो के कस्बों में संचालित होटलों में ब्रांड मिठाई के नाम पर मिलावटी मिठाई बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है।
बनारस से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर कई सिंडिकेट सोनभद्र जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रो में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। बीजपुर परिक्षेत्र के एक होटल में सोमवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन से मिठाई बिक्री करता सप्लायर को देख लोग हो हल्ला करने लगे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को गिरफ्त में लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई के लिए बुलाया गया ।

कीर्ति आनंद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मंगलवार को थाने पहुंच कर अभिषेक कुमार पुत्र गुडडू प्रसाद निवासी रामनगर, दुद्धी की मौजूदगी में मिष्ठान का सैंपल लेकर विधिक कार्रवाई कर जांच के लिए आगे भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होने बताया की नंदनी और कृष्णा ब्रांड की मिठाई करीब 90 किलो स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन होटलों में सप्लाई करते पाया गया। यह क्षेत्र में कब से सप्लाई कर रहें है यह मालूम नहीं अधिकारी के आने से पहले क्षेत्र में होटल मिष्ठान संचालकों को पता चलते ही दुकानों के शटर बंद कर ताला जड़कर फरार हो गए।
बाजार स्थित जिस होटल में मिष्ठान सप्लाई की गई थी वह भी दुकान में ताला जड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। जनचर्चाओ पर गौर करें तो लोगो का कहना है। की ब्रांड कंपनी का डब्बा के आड़ में कुछ और मिलावटी मिठाई पैक कर बेचा जा रहा है। बहरहाल विभाग किन किन बिंदुओं पर जांच करता है। यह कार्रवाई के बाद पता चलेगा।