• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी के ओबरी टोला निर्माण स्थल से जनरेटर का अल्टिनेटर चोरी

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


चोपन क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत निर्माण कार्यस्थल ओबरी से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम- गंगटी, पोस्ट- अदलगंज निवासी पीड़ित घनश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत मारकुंडी के टोला ओबरी में वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित कार्य स्थल के समीप किराये के कमरे में रहकर अपना कार्य संचालित करता है।

आरोप है कि 29 अगस्त 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके कार्य से संबंधित जनरेटर का अल्टिनेटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।पीड़ित ने घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने संबंधित पुलिस चौकी/थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है।

पीड़ित ने पुलिस से घटना का संज्ञान लेकर जांच करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कब तक चोरी की घटना का खुलासा करती है?

Previous Post

सलखन. समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से शोक की लहर

Next Post

बीजपुर. मिठाइयों में मिलावट खोरी का आरोप क्षेत्र में धंधा जोरों पर

Next Post

बीजपुर. मिठाइयों में मिलावट खोरी का आरोप क्षेत्र में धंधा जोरों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.