• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध के तीन फाटक खुले, 20,800 क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी शुरू

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट पार करने के बाद मंगलवार को बांध के दो फाटक खोल दिए गए हैं। दोनों फाटकों को 16-16 फीट खोलकर करीब 20,800 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अगले एक-दो घंटे में तीसरा फाटक भी खोले जाने की संभावना है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध के सात नंबर समेत दो फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले बांध की सभी छह टरबाइनों को लगातार चलाया जा रहा है, जिनसे करीब 17,900 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। टरबाइनों के संचालन के साथ विद्युत उत्पादन भी जारी है।

जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि सभी छह टरबाइनों को चलाकर विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। वहीं बांध के दो फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर और आवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार तीसरा फाटक भी खोला जाएगा।

गौरतलब है कि अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के कारण रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और वह अपने अधिकतम निर्धारित जलस्तर 870 फीट को पार कर गया। फाटक खुलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बांध पहुंचकर पानी की निकासी का नजारा देखने लगे।

Previous Post

सोनभद्र. आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता जलमग्न, पानी से होकर गुजर रहे लोग

Next Post

विंढमगंज. छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश से उफान पर कनहर बांध, 11 फाटक खोलकर पानी की निकासी जारी

Next Post

विंढमगंज. छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश से उफान पर कनहर बांध, 11 फाटक खोलकर पानी की निकासी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.