• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश से उफान पर कनहर बांध, 11 फाटक खोलकर पानी की निकासी जारी

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


छत्तीसगढ़ और झारखंड के ऊपरी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी में पानी की आवक बेहद तेज हो गई है। पानी के भारी इनफ्लो के चलते दुद्धी तहसील अंतर्गत अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है और बांध का वाटर लेवल 262.500 मीटर तक पहुंच गया है।

बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज बांध के कुल 12 स्पिलवे गेट (गेट संख्या 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14 एवं 16) को 2-2 मीटर की ऊंचाई तक खोलकर तेजी से पानी निकाला जा रहा है। कल की तुलना में आज 2 अतिरिक्त फाटक खोलकर पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है।

अधिकारियों की टीम मुस्तैद, जान-माल की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी
मामले की जानकारी देते हुए एक्सियन विनोद कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में लगातार जारी बरसात की वजह से बांध में पानी का आवक काफी तेज हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग की पूरी टीम कन्हर बांध पर चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए हुए है।

उन्होंने निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे से बिल्कुल दूर रहें ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से तटीय गांवों और डूब क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

रेणुकूट. रिहंद बांध के तीन फाटक खुले, 20,800 क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी शुरू

Next Post

सलखन. समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से शोक की लहर

Next Post

सलखन. समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.