• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल एक सितंबर को रहेंगे बंद

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


जनपद में भारी वर्षा और अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एक सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक का शिक्षण कार्य एक दिन के लिए स्थगित रहेगा।

आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।

शिक्षकों को अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति और जलजमाव को देखते हुए विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा अथवा जोखिम से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Previous Post

सोनभद्र. अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सलखन. वर्षा से जलजमाव मे डूब जाता है वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग

Next Post

सलखन. वर्षा से जलजमाव मे डूब जाता है वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.