• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. वर्षा से जलजमाव मे डूब जाता है वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


— चोपन थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले मे जलजमाव से स्थानीय एंव राहगीरो की बढ़ी घोर मुसीबते


चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले में बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के लिए एसीपी टोलवेज कंपनी पर जल निकासी का प्रबंधन न करने का आरोप लगाया है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर वर्षा का पानी जमा होने के कारण उन्हें अपने घरों तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग पर भरे पानी से फिसलकर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमे कुछ की मौते और बहुत से बाइक सवार फिसलकर जख्मी होने के साथ उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जलजमाव के कारण छात्र-छात्राएं अपने घरों से विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीण जयशंकर वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन और टोल वसूलने वाली कंपनी एसीपी टोलवेज कम्पनी से गुहार लगाई गई है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ मीटर पक्की नाली बना दी जाए तो जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।स्थानीय निवासी इन्द्रजीत मौर्य के अनुसार, बारिश का गंदा पानी मुख्य सड़क पर घुटनों तक जमा हो जाता है, जिससे घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। यह पानी उनके मकानो में भी रिस रहा है।संतोष सिंह ने बताया कि मार्ग पर पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है, जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बसन्त वर्मा ने जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी सोनभद्र, यूपीएसए (उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण) और सड़क निर्माण व टोल टैक्स वसूली कंपनी एसीपी टोलवेज के अधिकारियों को कई वर्षों से लगातार कई बार लिखित शिकायतें की हैं, लेकिन मार्ग से जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिससे वर्षा के समय यह समस्या बनी रहती है।

गुलाब पाल, कन्हैया, संतोष तिवारी, महेंद्र तिवारी, दीपचंद अग्रहरी,और संतोष पाल सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र और यूपीएसए एवं एसीपी टोलवेज कंपनी के अधिकारियों से तत्काल मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Previous Post

सोनभद्र. भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल एक सितंबर को रहेंगे बंद

Next Post

शक्तिनगर. सिंगरौली ने नेतृत्व की विरासत एवं समर्पित सेवाओं को किया सम्मानित

Next Post

शक्तिनगर. सिंगरौली ने नेतृत्व की विरासत एवं समर्पित सेवाओं को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.