• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राहुल गांधी पर FIR के विरोध में सोनभद्र कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग

JK Gupta by JK Gupta
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को लेकर सोमवार को सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों और दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सरकार से सवाल किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ संविधान और दलित समाज के आत्मसम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना तानाशाहीपूर्ण रवैया है। मुकदमा वापस होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार से सवाल करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन में निवर्तमान प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल पाठक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला सचिव शीतला पटेल, शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लालबहादुर वर्मा, इंजीनियर सुधाकर भारती, शहर सचिव दिनेश मिश्रा, शहर मंडल अध्यक्ष नंदकुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष शंकर भारती और अनिल सोनी सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Next Post

सोनभद्र. अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement