• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज में हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

इस दौरान 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज कृष्ण मुरारी गुप्ता ने स्व. मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 29 अगस्त को हॉकी एवं भारोत्तोलन, 30 अगस्त को वॉलीबाल, तीरंदाजी एवं फुटबाल तथा 31 अगस्त को एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हैंडबाल एवं फुटबाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के पूर्व खिलाड़ियों आनंद कुमार जान, जगदम्बा प्रसाद, बैजनाथ, नुरूदीन, मो. वाहिद, मंगलेश कुमार सिंह एवं मुन्नूराय को भी सम्मानित किया गया।

क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खेल विभाग के विश्वास, सुनील यादव, सत्यम सिंह, सुभाष कुमार, प्रशिक्षक जगवन्ती यादव, जगदीश रावत, सुमंगला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक, अभिनव, शिवाकांत, सुमित, दीपक गुप्ता, अविनाश यादव, मुर्शीद जमाल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. नगर विकास को रफ्तार देने लखनऊ पहुंचीं नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मंत्री ए.के. शर्मा से की मुलाकात

Next Post

सोनभद्र. राहुल गांधी पर FIR के विरोध में सोनभद्र कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग

Next Post

सोनभद्र. राहुल गांधी पर FIR के विरोध में सोनभद्र कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.