• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नगर विकास को रफ्तार देने लखनऊ पहुंचीं नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मंत्री ए.के. शर्मा से की मुलाकात

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भेंट के दौरान नगर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर पालिका क्षेत्र की आवश्यकताओं, विकास कार्यों तथा नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर विकास मंत्री से मिले मार्गदर्शन के आधार पर नगर में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र. कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Next Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.