मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिजौली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अजय कुमार लल्लू के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अंशु गुप्ता ने कहा कि अजय कुमार लल्लू संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की राजनीति के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व और संघर्ष से युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।

मुख्य रूप से जिला सचिव सचिन मधेशिया,ग्राम प्रधान सन्तोष पासवान, पूर्व प्रधान राम,पंचायत सचिव रोहित, कुमार, जूली गिरी, राजा विश्वकर्मा, शनि गुप्ता, संदीप मद्धेशिया, विनोद कुमार, राजाराम गोस्वामी, डाकू राजभर, प्रकाश गुप्ता, सुदामा राजभर, बच्चा कुमार, आदि उपस्थित रहे।
