• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हाईटेंशन तार की कम ऊंचाई से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में भय

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासी पाण्डेय में रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मैदान में हाईटेंशन बिजली का तार जमीन से महज 10 से 12 फीट की ऊंचाई से गुजर रहा है।

मैदान में बच्चों के खेलकूद और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के चलते ग्रामीणों में हादसे का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय निवासी राजाराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर से बिजली के खंभे की दूरी करीब 100 मीटर है। इसी के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है और तार के ठीक नीचे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा के छत से तार की दूरी महज करीब एक मीटर है। बारिश के मौसम में मैदान में पानी भरने के कारण खतरा और बढ़ जाता है।

लाल भारती ने बताया कि मैदान में अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें टेंट लगाए जाते हैं। तार की कम ऊंचाई के कारण टेंट के खंभों के तार से संपर्क में आने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार पहले ट्रांसफार्मर और खंभे के बीच एक अतिरिक्त खंभा लगा था, लेकिन उसके टूट जाने के बाद तार नीचे लटक गया।

कन्हैया भारती ने कहा कि तार को सड़क के किनारे से ले जाने अथवा बीच में एक और खंभा लगाने से समस्या का समाधान हो सकता है। कालिका भारती ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। वहीं ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा जाली नहीं होने से मवेशियों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष से समस्या बनी हुई है और कई बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। हेमंत दूबे, मुन्ना यादव, कमलेश यादव, सतीश, सूरज भारती समेत अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान की मांग की है। मामले में क्षेत्रीय जेई से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Previous Post

अनपरा. पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिली सोने की चेन

Next Post

केकराही. बारिश के मौसम में पशुओं में होने वाले रोगों का नहीं हुआ टीकाकरण

Next Post

केकराही. बारिश के मौसम में पशुओं में होने वाले रोगों का नहीं हुआ टीकाकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.