संवाददाता@रामकेश यादव…..

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैराही,भदोही गांव के पशुपालकों मिठाईलाल, लालू ,रामचंद्र आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों के पास रखे गए पशुओं को बारिश में होने वाले संक्रामक बीमारियों का टीकाकरण नहीं होने से चिंता व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुओं में होने वाले संक्रामक जैसी बीमारियां खुरपका, मुंहपका, लंगड़ा सहित अन्य बीमारियों का सरकार द्वारा लगाए जाने वाला निःशुल्क टीकाकरण नहीं होने को लेकर पशुपालक बेहद चिंचित्त नजर आ रहे है।

पशुपालकों में खराही गांव निवासी लालू मिठाई लाल रामचंद्र हद लोगों की माने तो बताया कि बारिश के मौसम में पशुओं में तमाम तरह की बीमारी संक्रामक के रूप में फैलती है जिससे उसे मुसीबत का सामना करना पड़ता है जिसके लिए सरकार द्वारा निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ।
परंतु इस वर्ष अभी तक टीकाकरण पशुओं को नहीं किया गया है टीकाकरण के लिए उपरोक्त लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष करते हुए तत्काल पशुओं को बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण की मांग की हैकी है।