• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिली सोने की चेन

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह….


ऑटो से सफर के दौरान गुम हुई सोने की चेन को अनपरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर महिला को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। चेन वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया।
परासी निवासी उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ मधोशी सोमवार को ऑटो से परासी से काशी मोड़ आ रही थीं। काशी मोड़ पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई है। उन्होंने तत्काल थाना अनपरा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित ऑटो में चेन की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से सोने की चेन ऑटो में ही गिरी हुई बरामद हो गई। इसके बाद चेन को सुरक्षित महिला के सुपुर्द कर दिया गया। चेन वापस पाकर महिला ने अनपरा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शशि भूषण, कांस्टेबल अजीत कुमार और महिला कांस्टेबल माला शामिल रहीं।

Previous Post

बीजपुर. दो अलग अलग मामलों में कई का चालान

Next Post

सोनभद्र. हाईटेंशन तार की कम ऊंचाई से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में भय

Next Post

सोनभद्र. हाईटेंशन तार की कम ऊंचाई से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में भय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.