• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. दो अलग अलग मामलों में कई का चालान

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली में सोमवार को पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट पर आमादा हो गए, मामला जब इतने से नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए बल्कि उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के तनाव को देखते हुए प्रथम पक्ष के राम प्रकाश पुत्र रामस्वरूप ,लालबिहारी पुत्र वंश रूप ,द्वितीय पक्ष के अनुक कुमार पुत्र जय कुमार,ब्रह्मदेव पुत्र रामलल्लू, समस्त निवासीगण महुली को गिरप्तार कर शांति भंग की धारा 170/126/135में दुद्धी अप जिलाधिकारी न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

वही दूसरा मामला बीजपुर पुनर्वास प्रथम का रहा जहां दोनों पक्ष पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में कहासुनी के पश्चात गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए मामला जब इतने से नहीं सुलझा दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए बल्कि उग्र होकर मारपीट ,फौजदारी पर आमादा हो गए।स्थिति को तनाव पूर्ण देखते हुए प्रथम पक्ष के राम चन्द्र यादव,पुत्र स्व शोभ नाथ यादव, द्वितीय पक्ष के सीता देवी ,सुरेश गुप्ता पुत्र राम दुलारे निवासीगण पुनर्वास प्रथम को गिरप्तार कर दुद्धी उप जिलाधिकारी न्यायालय के लिए चालान किया गया सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का पालन किया गया।

Previous Post

बभनी. घघरी जंगल मार्ग में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, जर्जर सड़क व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Next Post

अनपरा. पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिली सोने की चेन

Next Post

अनपरा. पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिली सोने की चेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.