• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आवास में मिला शव

JK Gupta by JK Gupta
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत 34 वर्षीय कर्मी कमलेश कुमार की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना कॉलोनी के आवास संख्या एमक्यू-285 में फर्श पर पड़ा मिला। कमलेश परियोजना में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। कमलेश रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गांव गए थे और शनिवार को ही वापस लौटे थे।

उन्होंने शनिवार को अपनी ड्यूटी भी की थी। रविवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और फोन का जवाब नहीं मिलने पर सहकर्मियों को चिंता हुई। साथियों ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की ओर से भी फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के बाद अनहोनी की आशंका बढ़ गई। परिजनों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

पड़ोसियों ने आवास का दरवाजा अंदर से बंद पाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर शव फर्श पर पड़ा मिला। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच कर रही है|

परियोजना कर्मियों ने बताया की कमलेश कुमार की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Next Post

बभनी. घघरी जंगल मार्ग में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, जर्जर सड़क व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Next Post

बभनी. घघरी जंगल मार्ग में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, जर्जर सड़क व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement