• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, जिज्ञासा, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता का विकास करना रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर आधारित मॉडल, प्रोजेक्ट एवं प्रयोगात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सतत विकास तथा तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से अपनी वैज्ञानिक सोच प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं परियोजनाओं का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री अनुराग गुप्ता, सुश्री जोसेफिन एक्का एवं श्री चंद्रदीप कुमार वैश्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक सिद्धांत, उपयोगिता एवं संभावित लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मौलिकता, नवाचार, विषय की समझ, कार्यशीलता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की परियोजनाओं का आगामी स्तर के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं को समझने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव जिज्ञासु बने रहने, प्रयोग करने और नए विचारों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Previous Post

सोनभद्र. जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मिलने वाले 10 लाख रुपये तक के बीमा लाभ का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश

Next Post

शक्तिनगर. एनसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आवास में मिला शव

Next Post

शक्तिनगर. एनसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आवास में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.