• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

जिले में सोमवार से मौसम के तेवर और तल्ख होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान में 31 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 1 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक सोनभद्र में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

सोनभद्र को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अरुण यादव ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों और तारों के आसपास खड़े होने से बचने की जरूरत है। किसानों को भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक कार्य करने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों को भी संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

Previous Post

सोनभद्र. तालाब में डूबने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

सोनभद्र. लोहरा गांव में सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय बालक को पिकअप ने कुचला, मौत

Next Post

सोनभद्र. लोहरा गांव में सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय बालक को पिकअप ने कुचला, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.