• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तालाब में डूबने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


SONBHADRA। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिच्छी में सोमवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिच्छी निवासी केशव प्रसाद (पुत्र दयाराम सिंह) सोमवार सुबह करीब 10 बजे ममुआ तालाब की ओर शौच के लिए गए थे।

बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे पानी के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से गांव में भी मातम छा गया।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Previous Post

सोनभद्र. बारिश में पंपिंग स्टेशन में भर रहा गंदा पानी, ग्रामीणों को बीमारी का खतरा

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.