संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अंजनी में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर अंजानी में सड़क हादसे का शिकार हो गया सूचना पर पहुंची पीआरबी एक सौ बारह पुलिस घायल को एन टी पी सी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश चंद गोंड 28 पुत्र रामचंद्र गोंड निवासी बभनी बाइक से जा रहा था अचानक अंजानी के समीप अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसको गंभीर अंदरूनी चोटें आई है।

पुलिस द्वारा एन टी पी सी रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दिया गया है।इलाज किया जा रहा है स्थिति ठीक नहीं होने पर अन्यत्र रेफर किया जा सकता है।