• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई

Jitendra by Jitendra
August 30, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध, विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश


SONBHADRA। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

प्रसारित वीडियो में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से विद्यालय की टूटी हुई बाउण्ड्री के निर्माण कार्य के लिए ईंट ढुलवाए जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में बताया गया कि विद्यालय की लगभग 10 फीट चहारदीवारी अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए दो मजदूर एवं एक राजगीर मिस्त्री लगाए गए थे। विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में रखी ईंटों को मजदूरों द्वारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे स्वयं ईंट ढोने लगे, जिन्हें देखकर प्रधानाध्यापिका द्वारा तत्काल कक्षा-कक्ष में बुला लिया गया।

प्रस्तुत स्पष्टीकरण के परीक्षण के उपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पाया कि शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों का कक्षा-कक्ष से बाहर होना तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण न रहना कार्य एवं दायित्व के प्रति शिथिलता का द्योतक है।

इस पर माण्डवी कुमारी, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने दी जाए। अन्यथा की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापिका की होगी।

Previous Post

सोनभद्र. ग्राम पंचायत निपराज में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, भीम आर्मी में आक्रोश

Next Post

केकराही. मिर्च के पौधों में लग रहे गुरचा रोग किसान परेशान

Next Post

केकराही. मिर्च के पौधों में लग रहे गुरचा रोग किसान परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.