• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव स्टेट हाईवे पर फेंका, ऊपर से गुजर गई गाड़ियां

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@वीरेंद्र यादव..….


— पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर पत्नी, प्रेमी और दो दोस्तो को किया गिरफ्तार


SONBHADRA। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को बीना स्टेडियम-जमशीला के पास सड़क किनारे एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा निवासी बीना कॉलोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त की रात रमाशंकर ने पत्नी और विकास को घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाने के साथ ही पत्थर के फर्श पर उसका सिर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद वारदात को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से विकास चौहान ने अपने सहयोगियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता के साथ शव को चादर व गमछे में लपेटकर सड़क किनारे पहुंचाया। इसके बाद वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना शक्तिनगर में मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 के तहत धारा 103(2)/238 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

Previous Post

सोनभद्र. खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हॉकी में सोनभद्र इलेवन बनी विजेता

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंचा, अधिकतम स्तर से महज 0.9 फीट दूर

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंचा, अधिकतम स्तर से महज 0.9 फीट दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.