• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हॉकी में सोनभद्र इलेवन बनी विजेता

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारतीय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद हॉकी और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया।

हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र इलेवन स्टेडियम और स्वदीप एकादश ने फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में सोनभद्र इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वदीप एकादश को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। हॉकी में सुमित, अविनाश और स्वदीप ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में बुधप्रकाश, शिवम, निखिल, संदीप, आदित्य कुमार, अजमेर, अतुल और अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में 40 किग्रा में संध्या, 45 किग्रा में श्रेया और 48 किग्रा में रागनी विजेता रहीं। प्रतियोगिता में सत्यम सिंह, विजय, अनमोल आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

समापन पर क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने मुख्य अतिथि, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार जताया।

इस दौरान सुनील यादव, सत्यम सिंह, सुबाष कुमार, जगदीश रावत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमंगला सहित बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के तहत तसर उत्पादन बढ़ाने को कुडवा में तकनीकी प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव स्टेट हाईवे पर फेंका, ऊपर से गुजर गई गाड़ियां

Next Post

सोनभद्र. प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव स्टेट हाईवे पर फेंका, ऊपर से गुजर गई गाड़ियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.