मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिया नारायण रहीं, जबकि मास्टर क्लब रेनुकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल अपनी टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहीं।

समारोह के दौरान रितु अग्रवाल ने क्लब अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, सचिव नीलू अग्रवाल, आईएसओ कीर्ति द्विवेदी, कोषाध्यक्ष परनिता सिंह तथा संपादक दीपा मेहता को नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्लब की गतिविधियों को और व्यापक बनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि प्रिया नारायण ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सेवा भावना के साथ किए गए छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने क्लब की नई टीम से निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समारोह में मधुलिका अग्रवाल, प्रियंका केशरी, शालिनी केशरी, शिल्पी केशरी, भारती गुप्ता, प्रकाश कौर, फॅरकी कौर, स्नेहील अग्रवाल, जयप्रीत कौर, मोनली अग्रवाल, सविता अग्रवाल, स्तुति अग्रहरी, शालिनी चौरसिया समेत क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
