• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई निगरानी

Jitendra by Jitendra
August 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


…एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था


रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस की सक्रियता परखी।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, लगातार प्रभावी गश्त करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व पर जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया।

Previous Post

सोनभद्र. ओबरा बांध में बढ़ा पानी का जलस्तर, नदी किनारे रहने वालों से जिला प्रशासन ने की सावधान रहने की अपील

Next Post

सोनभद्र. सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प, रितु अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान

Next Post

सोनभद्र. सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प, रितु अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.