• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रही महिला से लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


घोरावल थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की सतर्कता से तीनों आरोपी मोटरसाइकिल सहित पकड़े गए। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 30 हजार रुपये, इंडियन बैंक की पासबुक और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, चोरट गांव निवासी रीता देवी पत्नी राजकुमार कोल तीन नवंबर को अपनी सास अमरावती देवी, ससुर नंदू कोल और गांव की अन्य महिलाओं के साथ औराही स्थित इंडियन बैंक से आवास का 30 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रही थीं। पटका गांव मोड़ से करीब 20-25 मीटर आगे पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने रुपये से भरा झोला छीनकर भागने का प्रयास किया। महिला और उनके साथ मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया लाल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू और रामसुंदर पांडेय उर्फ रामू पांडेय निवासी शाहगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 274/26 धारा 309(4) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सुनील और रामसुंदर के खिलाफ पहले से भी चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेष नारायण पांडेय, हेड कांस्टेबल इम्तियाज और कांस्टेबल गंगाचरन शामिल रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कोन. पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा, 6 नवंबर से वितरण

Next Post

दुद्धी. झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत

Next Post

दुद्धी. झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत

Related Posts

  • सोनभद्र. सिंचाई बन्धु की बैठक 10 नवम्बर को आयोजित होगी सोनभद्र. सिंचाई बन्धु की बैठक 10 नवम्बर को आयोजित होगी
  • डाला. संतोष कुमार बबलू बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत डाला. संतोष कुमार बबलू बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • विंढमगंज. मॉडर्न आईटीआई हिराचक महुली के 83 छात्रों का रोजगार मेले में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर विंढमगंज. मॉडर्न आईटीआई हिराचक महुली के 83 छात्रों का रोजगार मेले में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • दुद्धी. शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील दुद्धी. शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील
  • दुद्धी. झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत दुद्धी. झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement