• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. अज्ञात कारणों से युवक ने फंदे से लटक दी जान, घर पर नहीं थे परिजन

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मुख्य संवाददाता……


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ टोला इलाके में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नूरी मस्जिद के समीप एक मकान के अंदर 18 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार भलुआ टोला निवासी रहमान शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज अदा करने के लिए घर से निकला था।

नमाज पढ़ने के बाद लगभग साढ़े तीन बजे वह वापस अपने घर पहुंच गया। उस दौरान घर में उसके अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। शाम चार बजे के बाद जब परिवार के लोग घर लौटे तो रहमान को मृत पाया। अचानक हुई इस घटना से परिजन स्तब्ध रह गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय स्तर पर युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस तरह की किसी घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. कबाड़ चोरों के आतंक से रहवासियों में भय, सरकारी संपत्ति को कबाड़ की दुकानों पर बेच रहे चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement