ब्यूरो@जे0 के0…..
बीमित किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना, तहसीलवार बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर जारी

सोनभद्र । अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा के कारण खरीफ की फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं।
कृषि विभाग के अनुसार, निर्धारित समयसीमा में शिकायत दर्ज होने के बाद क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं संबंधित फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। इसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए तहसीलवार फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज तहसील के लिए गणेश प्रसाद, जिला प्रतिनिधि/तहसील कोऑर्डिनेटर, मोबाइल नंबर 809765773; दुद्धी तहसील के लिए प्रशान्त कुमार शुक्ला, तहसील कोऑर्डिनेटर, 6392589818; ओबरा तहसील के लिए विकास कुमार पाण्डेय, तहसील कोऑर्डिनेटर, 7897827083 तथा घोरावल तहसील के लिए राकेश कुमार मौर्या, तहसील कोऑर्डिनेटर, 9415074954 जारी किए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय से सर्वेक्षण कराकर फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।