संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कराए गए चार हजार रुपये वापस उसके मूल बैंक खाते में जमा करा दिए।

ज्वालामुखी मंदिर निवासी वेदान्ती मिश्रा पुत्र नारायण प्रसाद मिश्रा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड कर चार हजार रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलने पर शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।