• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में बारिश के चलते बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल

JK Gupta by JK Gupta
October 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जनपद में लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिले में संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सोनभद्र की ओर से 29 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी सोनभद्र से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विद्यालयों में अवकाश के बावजूद संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को संभावित जोखिम से बचाना है। अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चोपन. हेरोइन तस्करी नेटवर्क का वांछित आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement