@जे0 के0…..

Sonbhadra। जनपद में बालू साइड पर देर रात एक हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, इस दौरान चालक और क्लीनर के घायल होने की बात सामने आई है, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर स्थित बालू साइड पर बुधवार और गुरुवार की रात बालू लोड करने जा रहा एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे में हाइवा चालक और खलासी को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद बालू साइट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बताया जा रहा है कि जुगैल थाना क्षेत्र में रुद्र माइनिंग एंड कंपनी को बालू खनन का पट्टा आवंटित है। बालू लोड करने के लिए हाइवा नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से नदी में बालू साइड की ओर जा रहा था। रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित हो गया और नदी में पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चालक और खलासी को किसी तरह बाहर निकाला गया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, नदी में पलटे हाइवा को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। घटना के बाद बालू साइट पर काम प्रभावित होने की भी बात सामने आ रही है।

बताया गया कि नदी में आवागमन के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर यह हादसा हुआ। हालांकि, हाइवा किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले में संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।