• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एसपी के नेतृत्व में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, लोढ़ी टोल प्लाजा पर खुलवाया जाम

JK Gupta by JK Gupta
October 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश


जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए बुधवार की रात सोनभद्र पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी शामिल रहे।

अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पुलिस की सक्रियता का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया।

रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे जाम को एसपी के नेतृत्व में खुलवाया गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई की, जिससे राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानी दूर की जा सके। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात के निर्बाध संचालन और जाम की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

सोनभद्र पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए चेकिंग, गश्त और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, व्रत और पूजा की तैयारियां पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement