• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के दृष्टिगत सोनभद्र में सतर्कता, ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से किया जा रहा जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जिलाधिकारी ने आमजन से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की


Sonbhadra। चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में सतर्कता बरती जा रही है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि संभावित प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया कि जनसामान्य की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आमजन तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं, आंधी एवं बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर भवनों के आसपास जाने से बचें। मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन से संपर्क करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। मौसम से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने तथा जनसामान्य को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क नंबर: 05444-297645
आपदा हेल्पलाइन 1077; जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करें, जिससे किसी भी संभावित आपदा के दौरान सुरक्षित रहा जा सके।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चूर्क. पीआरवी 112 ने भटकी अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित डंडईत बाबा मंदिर पहुंचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement