संवाददाता@संजय सिंह…

चुर्क चौकी क्षेत्र के रौप गांव में भटककर पहुंची एक अर्धविक्षिप्त महिला को पीआरवी 112 की 8503 पुलिस टीम ने सुरक्षित उसके निर्धारित स्थान डंडईत बाबा मंदिर, रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कई वर्षों से डंडईत बाबा मंदिर परिसर में रहती थी। बुधवार को वह भटकते हुए चुर्क चौकी क्षेत्र के रौप गांव पहुंच गई। रास्ता भटक जाने के कारण वह अपने निर्धारित स्थान पर वापस नहीं पहुंच पा रही थी।

महिला को भटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 112 की गाड़ी संख्या 8503 मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने महिला को अपने साथ लेकर डंडईत बाबा मंदिर पहुंचाया और उसे सुरक्षित उसके स्थान पर छोड़ दिया।
पुलिस की इस तत्परता से भटकी महिला को सुरक्षित उसके परिचित स्थान तक पहुंचाने में मदद मिली।