संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

बुधवार को एनसीएल खड़िया परियोजना के डीएवी स्कूल में खड़िया खदान के विस्तार के दौरान विस्थापन एवं अन्य समस्याओं से प्रभावित ग्रामीणों के हितों को लेकर ग्राम पंचायत खड़िया की ओर से ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ़ लालबाबू ने एनसीएल खड़िया परियोजना प्रबंधन के समक्ष विभिन्न जनहित संबंधी मांगें रखी गई हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में खड़िया परियोजना चिकित्सालय का विस्तार एवं आधुनिकीकरण शामिल है। क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए वर्तमान प्राथमिक चिकित्सालय की सुविधाओं को अपर्याप्त बताते हुए प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, आपातकालीन वार्ड, मेडिसिन और बाल रोग सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
साथ ही पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, परियोजना विस्तार से विस्थापित एवं प्रभावित अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, स्थानीय युवाओं के लिए खेल मैदान बनवाने तथा सीएसआर के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को कैंटीन संचालन का अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने की मांग की गई है।

इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम, सोनभद्र के प्रदूषण अधिकारी खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक के डी जैन सहित अधिकारीगण ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, हीरालाल, अविनाश पूर्व प्रधान रविंद्र यादव, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रभावित लोग उपस्थित रहे|