• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में प्याज और लहसुन बीज वितरण से 397 किसान लाभान्वित

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..एकीकृत बागवानी विकास मिशन और राज्य योजनाओं के तहत किसानों को मिला लाभ, उद्यान विभाग ने किया वितरण


जनपद सोनभद्र के उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को प्याज और लहसुन के बीज वितरित किए गए। एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत किए गए इस वितरण से कुल 397 किसान लाभान्वित हुए।

जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत 100 हेक्टेयर में प्याज और 100 हेक्टेयर में लहसुन की खेती के लिए बीज वितरण का प्रावधान किया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत 20 हेक्टेयर में प्याज तथा राज्य सेक्टर योजना के तहत 16 हेक्टेयर में प्याज और 3 हेक्टेयर में लहसुन के बीज वितरित किए गए।

बीज वितरण की जिम्मेदारी प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक एवं उद्यान निरीक्षक सुरेश मिश्र द्वारा निभाई गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्याज के बीज वितरण से 207 किसान और लहसुन के बीज वितरण से 190 किसान लाभान्वित हुए।

उद्यान विभाग की इस पहल से किसानों को प्याज और लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ ही बागवानी फसलों के क्षेत्रफल में विस्तार की उम्मीद है।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. गुरमा नगर पंचायत वाटर सप्लाई का समरसेबल खराब होने से पानी सप्लाई हुई बाधित

Next Post

चुर्क. सोनभद्र में ₹2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में भोपाल से 3 और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पकड़े गए

Next Post

चुर्क. सोनभद्र में ₹2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में भोपाल से 3 और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पकड़े गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement