सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…

नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में समरसेबल मोटर खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई है। मोटर की खराबी की जानकारी वाटर सप्लाई कर्मचारी संजय गिरी ने दी।

उन्होंने बताया कि बिजली आने के बाद मोटर चालू किया गया, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जांच में समरसेबल मोटर खराब पाया गया।

इस संबंध में ऑपरेटर ने संबंधित अधिकारियों से प्रार्थना पत्र दे कर मोटर की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि जलापूर्ति सुचारु हो सके। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए कितनी शीघ्र कार्यवाई करते हैं।