• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ को लेकर सोनभद्र में अलर्ट, डीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— 28 अक्टूबर से तेज हवाएं, 29-30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना


Sonbhadra। बंगाल की खाड़ी में विकसित अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव को देखते हुए सोनभद्र में जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात तथा भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों और बचाव उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया।

जिला प्रशासन ने आमजन से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा तेज हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग और जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है। वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, नदी-तालाब और अन्य जलस्रोतों के पास न जाने तथा पेड़ों के नीचे आश्रय नहीं लेने की सलाह दी गई है।

निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों से पकी फसल और खुले में रखे कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने तथा खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की अपील की गई है।
आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05444-297645 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल अधिकृत मौसम एवं प्रशासनिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. प्रयोगों से निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 26 परिषदीय स्कूलों में स्थापित हुईं लर्निंग बाय डूइंग लैब

Next Post

सोनभद्र. SGFI नेशनल गेम्स में सोनभद्र के रवि सिंह को मिला सम्मान

Next Post

सोनभद्र. SGFI नेशनल गेम्स में सोनभद्र के रवि सिंह को मिला सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement