• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार, जनपदवासी सही जानकारी देकर करें सहयोग: जिलाधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


Sonbhadra। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर, सोनभद्र से जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर बरौली चौराहे तक गई। इसके माध्यम से जनपदवासियों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इसमें सक्रिय सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का आकलन करने का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े भविष्य की नीतियों के निर्धारण, विकास योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के कुशल नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जनगणना की प्रक्रिया में शुद्धता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाकर जनगणना के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करें।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की निर्धारित समय-सारिणी;

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया दिनांक 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक निर्धारित की गई है। इससे पूर्व दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से जनपदवासी निर्धारित पोर्टल पर स्वयं से संबंधित 40 प्रश्नों के उत्तर भरकर अपनी गणना स्वयं कर सकेंगे। इसके उपरांत दिनांक 05 जनवरी से 09 जनवरी, 2027 तक पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनपद में जनगणना कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग दें।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित जनगणना कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बीजपुर में दो दुकानों से 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, तीन लाख रुपये आंकी गई कीमत

Next Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों एवं मतदान केंद्रों से संबंधित शिकायतों की जांच कर 28 अक्टूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं

Next Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों एवं मतदान केंद्रों से संबंधित शिकायतों की जांच कर 28 अक्टूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement